भारत की शक्तिशाली भाषा - हिन्दी

2022-10-03 06:39:07

भाषा किसी भी देश की पहचान और गौरव होती है। हिन्दी हिंदुस्तान की भाषा है जोकि हिंदुस्तान को बांधती है। इसके प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसी कर्तव्य के लिये हम 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में भी मनाते हैं। देश में धीरे-धीरे हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा और इस भाषा ने राष्ट्रभाषा का रूप ले लिया और आज हमारी राष्ट्रभाषा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत पसंद की जा रही है। इसका एक कारण यह है कि हमारी भाषा हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है। आज विश्व के कोने-कोने से विद्यार्थी हमारी भाषा और संस्कृति को जानने के लिए हमारे देश की ओर रुख कर रहे हैं। यह सरल भाषा होने के साथ-साथ अत्यंत सहज और भावपूर्ण भी है। एक हिंदुस्तानी को कम से कम अपनी भाषा यानि कि हिन्दी भाषा तो आनी ही चाहिए।